Search

 
 
 

फिजी गणराज्य ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

 
Ranchi : दक्षिण प्रशांत के देश फिजी ने वैश्विक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर को मानवीय आत्मा के उत्थान और विभिन्न समुदायों को शांति और सद्भाव के द्वारा एकजुट करने के उनके योगदान के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है. फिजी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम रातू विलियामे एम. कटोनिवेर ने गुरुदेव को `ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी` की उपाधि से सम्मानित किया. फिजी, ऐसा छठा देश है जिसने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से गुरुदेव के मानवीय कार्यों को मान्यता दी है, जो पिछले 43 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला और युवा सशक्तिकरण, तनाव राहत और ध्यान कार्यक्रमों में सक्रिय हैं. गुरुदेव की यात्रा के दौरान, उन्होंने फिजी के उपप्रधान मंत्री, विलियम गावोका और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक डर्क वैगनर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की. नेताओं ने चर्चा की कि आर्ट ऑफ लिविंग किस तरह युवाओं को सशक्त बनाकर और स्थानीय समुदायों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करके फिजी की प्रगति में योगदान कर सकता है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-both-jdu-candidates-have-defeated-the-cm/">झारखंड

में जदयू के दोनों उम्मीदवार सीएम को दे चुके हैं मात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही