Search

 
 
 

राज्यपाल से आग्रह, जमशेदपुर हिंसा मामले की सीबीआई जांच हो : भाजपा

 
Ranchi : जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में पिछले दिनों हुई हिंसा की जांच को लेकर बुधवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल एस राधाकृष्णन से मिला. इसका नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जमशेदपुर हिंसा की जांच सरकार सीबीआई से या फिर किसी सीटिंग जज से करवाए. कहा कि जिन लोगों को झूठे मामले में फंसाया गया है, उन्हे अविलंब रिहा करे. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा , जेबी तुविद, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण टुडू , अनिल मोदी समेत कई नेता शामिल थे.

तुष्टीकरण की नीति अपना रही सरकार

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से तुष्टीकरण की नीति अपना रही है. दोषियों को छोड़ कर जिन लोगों का इस मामले में दूर- दूर तक कोई हाथ नहीं है, उन्हें गिरफ्तार कर रही है. कई ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उस वक्त जमशेदपुर में थे भी नहीं. गोस्वामी ने कहा कि एक तरफ जहां एक खास समुदाय द्वारा पथराव किया जाता है, वहीं दूसरे दिन वहां कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी जाती है, जो साबित करता है कि सरकार इस मामले में तुष्टीकरण की नीति अपना रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा है कि वे इस मामले में जल्द संज्ञान लेंगे. इसे भी पढ़ें – मिलेगा">https://lagatar.in/will-get-compensation-gumla-to-gumla-fourlane-highway-construction-work-will-speed-up/">मिलेगा

मुआवजा, पलमा से गुमला फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य में आएगी तेजी 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही