Ranchi : सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) और जर्मनी की प्रतिष्ठित संस्था ``ओपन एनर्जी ट्रांजिशन`` (ओईटी) झारखंड में एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े भावी परिदृश्य पर रिसर्च-स्टडी के लिए सहयोग करेंगे. सीड झारखंड सरकार के सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स के टेक्निकल पार्टनर के रूप में काम कर रहा है, इसलिए यह शोध-सहयोग राज्य को ओपन सोर्स टूल पर आधारित एनर्जी मॉडलिंग और अक्षय ऊर्जा के संभावनाओं के आकलन (रिन्यूएबल रिसोर्स पोटेंशियल मैपिंग) पर आधारित रिसर्च को बढ़ावा देगा. समझौता-पत्र पर सीड के सीईओ रमापति कुमार और ओपन एनर्जी ट्रांजिशन (ओईटी) के सीईओ मैक्समियां पारजान ने हस्ताक्षर किए. इस बारे में सीड के सीईओ रमापति कुमार ने बताया कि ओईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़कर खुशी हो रही है, जो दुनिया भर में ओपन-सोर्स और ओपन डाटा एनर्जी मॉडलिंग टूल ``पाईपीएसए मीट्स अर्थ इनिशिएटिव’ के सह-निर्माता के रूप में प्रसिद्ध है. यह टूल आर्थिक पहलुओं और एनर्जी सिस्टम मॉडल को समग्र रूप से विश्लेषित करता है. इस सहयोग का उद्देश्य राज्य में ओपन-सोर्स टूल्स के जरिये ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न दीर्घकालिक परिदृश्यों का आकलन और विश्लेषण करना है, जो एक बॉटम-अप ऊर्जा मॉडल तैयार करेगा. इस विषय पर ओपन एनर्जी ट्रांजिशन के सीईओ मैक्समियां पारजान ने बताया कि ``एनर्जी ट्रांजिशन पर समाधान-आधारित पहल के लिए सीड के साथ मिलकर काम करने के लिए हम भी उत्साहित हैं. ओईटी अक्षय ऊर्जा क्षमता आकलन और ओपन सोर्स एनर्जी मॉडलिंग में तकनीकी सहायता देगा. तकनीकी-आर्थिक दृष्टिकोण के साथ एनर्जी ट्रांजिशन के भावी परिदृश्यों का अध्ययन करने से क्रॉस सेक्टोरल रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी. यह रोडमैप सरकारों एवं अन्य संस्थाओं को स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े पहल लेने और न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा. हमारे ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन से विविध स्टेकहोल्डर्स को कई तरह के विकल्पों को चुनने एवं बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी. हम साझा रिसर्च-स्टडी के जरिये एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े सततशील और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING
: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक [wpse_comments_template]
झारखंड में एनर्जी ट्रांजिशन को बढ़ावा देने के लिए सीड और ओपन एनर्जी ट्रांजिशन (जर्मनी) के बीच शोध-सहयोग

Leave a Comment