Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुर्की में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप!

New Delhi : पिछले दिनों तुर्की में आये भूकंप ने तबाही मचा दी है. तुर्की में लाशों का अंबार लग गया है. भूकंप की भविष्यवाणी 3 दिन पहले नीदरलैंड के एक रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने की थी. अब उस रिसर्चर ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान के आसपास भूकंप के बड़े झटके लगने का अनुमान लगाया है. रिसर्चर ने भविष्यवाणी की थी कि तुर्की और सीरिया में 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आ सकता है. उस समय लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन जब 3 दिन बाद ही तुर्की और सीरिया में भयंकर भूकंप आया तो लोगों को अचानक ही फ्रैंक हूगरबीट्स की याद आ गई. तुर्की में आये भूकंप से अबतक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें - पेट">https://lagatar.in/fought-for-the-sake-of-the-stomach-complained-so-the-child-was-expelled-from-the-school-bablu/">पेट

की खातिर लड़ा, शिकायत की, तो बच्चे को ही स्कूल से निकाल दिया : बबलू

ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप की भविष्यवाणी करते हैं

फ्रैंक हूगरबीट्स ने बताया कि वह ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप की भविष्यवाणी करते हैं. वे सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGEOS) के लिए काम करते हैं. SSGEOS भूकंप की गतिविधि का अनुमान लगाने के लिए आकाशीय पिंडों की निगरानी करता है. फ्रैंक ने बताया कि भूकंप के तीन दिन पहले मैंने उसके पूर्वानुमान को लेकर एक ट्वीट किया था. मैंने उस क्षेत्र पर विस्तार से रिसर्च किया था. रिसर्च से मुझे अनुमान लग गया था कि वहां कुछ भूकंप संबंधी गतिविधियां होने वाली हैं. लेकिन मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा भूकंप आ जायेगा.

भूकंप की भविष्यवाणी को सैद्धांतिक तौर पर सही नहीं माना जाता

फ्रैंक ने बताया कि भूकंप को लेकर की जाने वाली भविष्यवाणी को सैद्धांतिक तौर पर सही नहीं माना जाता. उन्होंने आगे बताया कि उनकी संस्था ने इतिहास में आये भीषण भूकंपों के बारे में भी विस्तार से रिसर्च की है. उनकी संस्था विशेष रूप से ग्रहों की स्थिति देखकर अनुमान लगाती है. बड़े भूकंपों का अध्ययन इसलिए किया जाता है कि हम एक पैटर्न ढूंढकर भविष्य में आने वाले बड़े भूकंपों का अनुमान लगा सकें. यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-there-are-many-forms-of-education-mafia-they-become-silent-after-taking-money/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : शिक्षा माफियाओं के हैं कई रूप, पैसे लेकर हो जाते हैं चुप

हिंद महासागर क्षेत्र तक बड़े भूकंप की भी भविष्यवाणी की

फ्रैंक ने अब अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ हिंद महासागर क्षेत्र तक बड़े भूकंप की भी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भविष्यवाणी को लेकर अभी थोड़ा भ्रम है, क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान से भूकंप शुरू होकर हिंद महासागर तक जायेगा. यह भूकंप 2001 की तरह भारत पर अपना असर डाले. लेकिन कोई निश्चितता नहीं है. फ्रैंक ने कहा कि उन्होंने तुर्की के वैज्ञानिक से संपर्क किया था, कुछ वैज्ञानिक इसे लेकर इंट्रेस्टेड हैं. लेकिन ज्यादातर वैज्ञानिकों की इसमें रुचिन नहीं है. उन्हें सीरिया से कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार उनसे संपर्क करती है, तो वे अपने ज्ञान को साझा करने के लिए तैयार हैं. इसे भी पढ़ें - वीर">https://lagatar.in/veer-budhu-bhagat-protected-the-tribals-by-blowing-the-bugle-against-the-british-rule/">वीर

बुधु भगत ने फूंका था अंग्रेजों के विरूद्ध बिगुल, पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही