Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फार्मासिस्ट की परीक्षा सिर्फ एक केंद्र में कराने को लेकर छात्रों में नाराजगी, मेंबर सेक्रेटरी ने पल्ला झाड़ा

Ranchi :   डिप्लोमा इन फार्मेसी की तीन सत्रों की परीक्षा 29 मई से 3 जून तक पूरे राज्य में एक सेंटर पर होनी है. इस परीक्षा में 10000 छात्र शामिल होंगे. पावर ग्रिड रोड नामकुम स्थित वाईबीएन विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. लेकिन परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है. विश्वविद्यालय के आसपास मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है.  जिसकी वजह से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए छात्रों को चार बस दी गयी है. जिसमें से दो बस कांटाटोली और दो बस टाटीसिल्वे चौक से खुलेगी. लेकिन छात्रों के अनुसार, 10000 छात्रों के लिए यह सुविधाएं नाकाफी है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-youth-dies-due-to-drowning-while-taking-bath-in-river/">लातेहार

: नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत)

हेल्थ कमिश्नर और हेल्थ सेक्रेट्री के पास समस्या को रखने का दिया सुझाव

छात्र अपनी समस्याओं को लेकर फार्मेसी काउंसिल के एग्जामिनेशन कमिटी के मेंबर सेक्रेट्री कौशलेंद्र कुमार से मुलाकात की. लेकिन उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि परीक्षा केंद्र निर्धारित करना मेरा काम नहीं है. इसके के लिए कमेटी बनी हुई है. उन्होंने छात्रों से अपनी समस्याओं को हेल्थ कमिश्नर और हेल्थ सेक्रेट्री के पास रखने का सुझाव दिया. उन्होंने छात्रों से कहा कि कमेटी में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता, हेल्थ सेक्रेट्री अरुण सिंह और उसके बाद भी कई पदाधिकारी शामिल हैं. मैं मेंबर सेक्रेट्री हूं. इसलिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करना मेरा काम नहीं है. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/pm-modi-said-some-moments-in-the-journey-of-the-country-become-immortal-forever-in-history/">नये

संसद भवन के उदघाटन अवसर पर बोले पीएम मोदी, देश की यात्रा में कुछ क्षण इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही