Search

आरक्षण पर मंडरा रहा खतरा, कांग्रेस का दें साथ : जेपी भाई पटेल

हजारीबाग लोस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी ने पतरातू प्रखंड क्षेत्र में किया जनसंपर्क Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल ने चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने गुरुवार को पतरातू प्रखंड क्षेत्र में 15 से ऊपर पंचायतों का भ्रमण कर सैंकड़ों ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा आज पलटी मार चुकी है. भ्रष्टाचार और महंगाई को मुद्दा बना कर सरकार में आई थी, परंतु आज देश में अनेकों मुद्दों ने जन्म ले लिया है. पटेल ने भाजपा उम्मीदवार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि व्यवसायी सिर्फ पूंजी बनाने का काम करते हैं. आज सभी तरह के व्यवसाय में अपना सिक्का जमा रहे हैं. यह देश भी व्यवसायियों को बेचा जा रहा है. देश को बचाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-three-layer-security-at-naxal-affected-booths-2-election-news/">धनबाद

: नक्सल प्रभावित बूथों पर होगी थ्री लेयर सुरक्षा समेत चुनाव की 2 खबरें

संविधान को बचाना मुख्य मुद्दा : जेपी पटेल

उन्होंने कांग्रेस सरकार का वक्त याद करते हुए कहा कि किसी जमाने में महंगाई, रोजगार आदि ही मुद्दा हुआ करती थी, परंतु आज मोदी कार्यकाल में संविधान को बचाना भी मुद्दा बन गया है. यह देश बाबा साहेब के संविधान से चलता आया है, मगर केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को अपने फायदे अनुसार बदल देना चाहती है. आरक्षण और मौलिक अधिकारों पर आज खतरा मंडरा रहा है. विपक्ष को एजेंसियों का दुरुपयोग कर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, देश ने ऐसा दौर कभी नहीं देखा. उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात बेबाकी के साथ रख कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने का मौका मिला है, इसका उपयोग करिए और बीस मई को हाथ पर बटन दबाइए.

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश, ग्रामीणों ने किया समर्थन

पतरातू प्रखंड क्षेत्र में दौरा करने के दौरान अलग-अलग गावों में जेपी भाई पटेल का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. पटेल ने भी गले लग सभी का अभिवादन किया. साथ ही बुजुर्गों के पांव छू आशीर्वाद लिया. जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, जय प्रकाश सिंह ऊर्फ ननकी, प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, योगेंद्र सिंह, दीपक उरांव, देवकी महतो, आरीफ अंसारी, संतोष साव, अंजू देवी, बालेसर बेदिया,अमर यादव, मो. सैफुल्लाह, प्रियंका कुमारी, प्रेम दादा प्रिया, विनोद कुमार केसरी, ओमप्रकाश गिरी, गोविंद बेदीया, शाहिद समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-are-a-fight-to-save-democracy-ramdhan-yadav/">लोकसभा

चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई : रामधन यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp