Search

 
 
 

झारखंड पुलिस में फेरबदल : लेखा शाखा में तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने के निर्देश

झारखंड पुलिस में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. इस संबंध में आदेश जारी कर लेखा शाखा में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों को 48 घंटे के भीतर हटाने को कहा गया है.
 

 Ranchi :  झारखंड पुलिस में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. इस संबंध में आदेश जारी कर लेखा शाखा में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों को 48 घंटे के भीतर हटाने को कहा गया है.


जैप डीआईजी ने इस संबंध में राज्य के सभी कमांडेंट को आधिकारिक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि विभिन्न जिलों और इकाइयों की लेखा शाखा में लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अन्य शाखाओं या पदों पर स्थानांतरित किया जाए.


पुलिस मुख्यालय के अनुसार हाल के दिनों में बोकारो और हजारीबाग जिलों से वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं. इनमें गलत तरीके से अतिरिक्त वेतन भुगतान और अवैध निकासी जैसी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई थी. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है.


जारी किये गये आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लेखा शाखा से हटाए जाने वाले कर्मियों को अगले तीन वर्षों तक दोबारा उस शाखा में तैनाती नहीं दी जाएगी. सभी इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही