Search

स्वास्थ्य सचिव से वार्ता के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स की स्ट्राइक खत्म

Ranchi: राज्य के छह मेडिकल कॉलेज के करीब 450 से 500 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और 400 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया है. दरअसल साल 2016 से 2019 के सातवें वेतन का बकाया एरियर की भुगतान की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 10 दिनों से आंदोलनरत थे. 01 मार्च से 06 मार्च तक चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. इसके बाद सोमवार से चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया. ओपीडी सेवा के बहिष्कार के तीसरे दिन रेजिडेंट डॉक्टरों के मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है. जिसके बाद चिकित्सकों ने अपने हड़ताल को वापस ले लिया है.

स्वास्थ सचिव केके सोन से सफल रहा वार्ता

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य सचिव केके सोन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा. इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि बकाया एरियर का भुगतान क्रमबद्ध तरीके से मार्च महीने के अंतिम एवं अप्रैल से शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/unauthorized-coal-trade-in-jamtara-watch-video/35986/">जामताड़ा

में बेरोक-टोक चल रहा कोयले का अवैध कारोबार, देखें वीडियो

चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है राज्य सरकार- बन्ना गुप्ता

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है. ताकि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आए. यह मामला मेरे संज्ञान में आया था कि चिकित्सक अपने एरियर की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. संवेदनशील सरकार जनहित के हर मुद्दे पर फैसला लेती है. इसलिए मैंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से वार्ता करने के साथ न्याय करते हुए हड़ताल समाप्त कराएं.

आंदोलन में इनका रहा योगदान

सातवें वेतनमान के बकाया एरियर के आंदोलन में झारखंड रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयोजक डॉ अजीत कुमार, रिम्स प्रतिनिधि डॉ चंद्रभूषण, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव डॉ अनितेश गुप्ता,अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट डॉ सुजीत मुर्मू, वाइस प्रेसिडेंट डॉ अमित मिंज, डॉ मृणाल सिंह, संयोजक डॉ उमेश चेरो, डॉ अभिषेक वर्मा, प्रवक्ता डॉ तपन कुमार सिंह का योगदान रहा. इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//