Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा पुलिस लाइन में 3.28 करोड़ से आवासीय भवन और साइट डेवलपमेंट का होगा काम, गृह विभाग की मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  जामताड़ा पुलिस लाइन में 3.28 करोड़ की लागत से आवासीय भवन और साइट डेवलपमेंट योजना का कार्य होगा. इसको लेकर गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने मंजूरी दे दी है. गृह सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जामताड़ा पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के लिए विभिन्न आवासीय भवनों और साइट डेवलपमेंट निर्माण योजना के लिए 62.10 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है. पुलिस मुख्यालय ने बीते 16 जून को पत्र लिखकर इस योजना के लिए 3.28 करोड़ रूपये के आवंटन निर्गत करने का प्रस्ताव मिला है. इसको लेकर 3.28 करोड़ का आवंटन किया गया है. (पढ़ें, INDIA">https://lagatar.in/india-mps-meet-governor-adhir-said-manipurs-ethnic-conflict-is-a-threat-to-the-countrys-security/">INDIA

के सांसद राज्यपाल से मिले, अधीर ने कहा, मणिपुर का जातीय संघर्ष देश की सुरक्षा के लिए खतरा)

रांची जिला कोषागार से होगी पैसे की निकासी

आवंटित राशि की निकासी और व्ययन पदाधिकारी रांची एसएसपी होंगे. वहीं राशि की निकासी जिला कोषागार रांची से किया जायेगा. इस राशि को जेपीएचसीएल के खाते में ट्रांसफर किया जायेगा. इसको लेकर डीजीपी को निर्देश दिया गया है. डीजीपी का  दायित्व होगा कि वह राशि की निकासी करने से पूर्व संतुष्ट हो लें कि जिस राशि की निकासी की जा रही है, वह सही है और इसकी पूर्व में निकासी नहीं की गयी है. किसी भी प्रकार की अवैध निकासी होने पर निकासी और व्ययन अधिकारी उत्तरदायी होंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-youth-found-in-namkum-police-engaged-in-identification/">रांची

: नामकुम में युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही