Search

 
 
 

लातेहार: भाजपा की बैठक में प्रकाश राम को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प

 
Latehar: शहीद चौक स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम उपस्थित थे. प्रखंड के पदाधिकारियों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया. इसके लिए पंचायत से लेकर गांव के हर घर जाकर लोगों से केन्द्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों से आम जनता को अवगत कराते हुए वोट करने की बात कही गई. जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, लक्ष्मण यादव, ईश्वरी पासवान, अखिलेश भोक्ता, विरेन्द्र यादव, नामेश्वर गुप्ता, गंगेश्वर यादव, रघुनंदन सोनी, सुनील पांडेय, मनोहर साव, प्रेम प्रसाद गुप्ता, मो नौशाद, बीरेंद्र गुप्ता, अर्जुन प्रसाद, विजय यादव, ओबीसी पलामू प्रमंडल प्रभारी त्रिवेणी साव, बिहारी यादव, अशोक साहू, शैलेश सिंह, उपेन्द्र रंगीला, महावीर तुरी, सूरज शाह, रंजीत गुप्ता, रविन्द्र सिन्हा सहित बालूमाथ प्रखण्ड के सभी पंचायत कमेटी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/seniority-list-of-953-officers-of-jharkhand-administrative-service-released/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 953 अफसरों की सीनियरिटी लिस्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही