alt="" width="300" height="200" />
alt="" width="300" height="200" />
alt="" width="1600" height="1066" /> डीसी, वन प्रमंडल पदाधिकारी व अन्य अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की रक्षा के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा. साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपने सुरक्षित पर्यावरण युक्त और ऑक्सीजन युक्त गांव बनाएं. उन्होंने कहा कि पार्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाएं. मौके पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अब तक पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान के लिए 1 मिनट का मौन धारण भी किया. चंदवारा प्रखंड के चोहरीचट्टान एवं कोडरमा के चनाको गांव में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा भूमि संरक्षण से एक तालाब का उद्घाटन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पीएमयू सदस्य धनपाल, अनुज व अन्य मौजूद रहे.
सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- 1 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गोद लिए गए गांव इंदरवाटांड में किया गया. शिविर के प्रथम सत्र में लक्ष्य गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बीएड एलुमनी पवन कुमार ने योगाभ्यास कराया. इसके बाद सभी स्वयंसेवकों द्वारा फलाहार ग्रहण किया गया. इसके बाद गांव में जागरुकता रैली निकाली गई. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत डॉ. सरिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. श्वेता सिंह, श्रुति प्रिया और आरती ने स्वागत गान गाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट के तहत पिछले कई वर्षों के कार्यों को पीपीटी के माध्यम से बताया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीसी स्वेन ने सभी को संबोधित करते हुए एनएसएस की महत्ता, अनुशासन व अनिवार्यता को बताया.alt="" width="1280" height="960" /> गोद लिए गए गांव इंदरवाटांड की ग्रामीण गंगा देवी द्वारा बताया गया कि उनके गांव के लिए पूरी एनएसएस किस प्रकार सहायता में सदैव तत्पर रहती है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सरिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा चरित्र ही हमारा निर्माण करती है. राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित है. एक दूसरे की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए. कॉलेज के अध्यक्ष मनीष कपसीमे ने अपने संबोधन में सात दिवसीय विशेष शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया. गोद लिए गए गांव के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. कॉलेज की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने एवं बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने मुख्य अतिथि डॉ. सरिता सिंह को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीसी स्वेन ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी
उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment