Search

 
 
 

जन समस्या का निदान करना मेरा कर्म एवं धर्म : मिथिलेश ठाकुर

 
Ranka / Garhwa : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शनिवार को रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान पंचायत के गौरगाड़ा गांव में दुर्गा मंडप के समीप, चटकमान गांव में स्कूल के बगल में, गासेदाग गांव में स्थित चार मुहान पीपल पेड़ के समीप, जासोबार गांव में बड़का आम के समीप तथा बाहाहारा गांव में स्थित पंचायत भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना. कई समस्याओं का मंत्री ने ऑन द स्पॉट निदान कराया, जबकि कई समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल, राशन, आवास, पेंशन आदि की समस्या से मंत्री को अवगत कराया. मंत्री ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया. जनसंवाद के दौरान बाहाहारा गांव में मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह खरवार के वंशजों को सम्मानित किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा वासियों की समस्या मेरी अपनी समस्या है. जनसमस्या का निदान करना मेरा कर्म एवं धर्म है. गढ़वा के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ मुझे अपना सेवक चुना है, मैं उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए प्रयासरत हूं. मंत्री ने कहा कि पहले के जनप्रतिनिधि और आज के जनप्रतिनिधि बहुत अंतर है. अब क्षेत्र में विकास कार्यों के मायने पूरी तरह बदल चुका है. पहले के लोग पूरे लाव-लस्कर एवं झूठे आश्वासन की पुलिंदा लेकर चुनाव के समय क्षेत्र में नजर आते थे और जीतने के बाद सब कुछ भूल जाते थे. परंतु अब उन्होंने जनप्रतिनिधि और विकास का मतलब ही पूरी तरह से बदल दिया है. आज पूरे गढ़वा के चप्पे-चप्पे पर बेहतर और गुणवतापूर्ण विकास कार्य नजर आ रहा है. मौके पर मुख्य रूप से रंका एसडीएम रामनारायण सिंह, बीडीओ देवानंद राम, सीओ शंभु राम, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, संजय सिंह छोटू, रेखा चौबे, मालती देवी, प्रमुख हेमंत लकड़ा, मुखिया किरण देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, कार्तिक पांडेय, जैनुल्लाह अंसारी, देवेन्द्र नाथ तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, मुकेश तिवारी, अरविंद सोनी, पप्पू यादव, नंदलाल सिंह, नंदू सोनी, सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

फेतल सिंह के वंशजों को मंत्री ने किया सम्मानित

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह के वंशजां को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. सम्मानित किये गये लोगों में बेलाश सिंह, राजकुमार सिंह, बालकेश्वर सिंह, बिरजु सिंह, रामचंद्र परहिया, राजनाथ सिंह, हरखुलास सिंह, विनोद प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, सतराज सिंह, गुल्लू सिंह आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-former-mla-reached-to-meet-the-victims-family-gave-3-news-including-financial-support/">हजारीबाग

: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, दिया आर्थिक सहयोग समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही