Search

 
 
 

रांची: लोजपा (आर) में महिलाओं को दी गई नई जिम्मेदारी

 
Ranchi: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ और खेल-संस्कृति प्रकोष्ठ ने शनिवार को रांची जिला में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की. इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा राय एवं खेल-संस्कृति प्रकोष्ठ की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन के आदेशानुसार किया गया. रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी और महासचिव संदीप कुमार की देखरेख में झारखंड प्रदेश और रांची जिला में विभिन्न महिला और पुरुष पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. कहा गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड में यह नई नियुक्तियां संगठन को और सशक्त बनाएंगी तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगी. इसमें चांदनी देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, संगम देवी, रेखा कुमारी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, संगीता देवी, सुनीता शर्मा, प्रीति देवी, खुशबू देवी को नई जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा मनीषा देवी को झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष व लक्ष्मी देवी को रांची जिला खेल-संस्कृति प्रकोष्ठ की पदाधिकारी बनाया गया. वहीं प्रतिज्ञा कुमार सिंह, सचिन रवि, रंजन कुमार रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के रातु प्रखंड अध्यक्ष बने. इसे भी पढ़ें –  इंडियन">https://lagatar.in/indian-express-100-powerful-indians-pm-modi-number-one-rahul-at-ninth-place-hemant-soren-at-40/">इंडियन

एक्सप्रेस के 100 पावरफुल भारतीय, पीएम मोदी नंबर वन, राहुल नवें स्थान पर, 40 पर हेमंत सोरेन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही