Ranchi : झारखंड के जिलों में जिलावार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिले 10 प्रतिशत आरक्षण के बाद अब सहायक आचार्य के पदों पर सीधी नियुक्ति शुरू होगी. इसके लिए जिलावार आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी उपायुक्तों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को इस बाबत पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि जिलों में 50,000 पदों पर नियुक्ति होगी. इसके लिए जिलावार आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाए.
पद सृजित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट में मिली थी स्वीकृति
बता दें कि बीते साल अगस्त माह में राज्य में 50,000 शिक्षकों की बहाली के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिली थी. इसके लिए जिलों में पद सृजित किया गया था. सृजित पदों पर आरक्षण रोस्टर का पालन करने का भी निर्देश था. जिला स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा आरक्षण रोस्टर क्लियर करना था. शिक्षा विभाग को मिले आरक्षण रोस्टर को कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा. कार्मिक की स्वीकृति के बाद नियुक्ति की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी.
एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
पत्र में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि बीते दिनों कार्मिक विभाग द्वारा संकल्प जारी कर जिला स्तरीय पदों पर सीधी नियुक्ति के मामलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. उक्त संकल्प के तहत अब राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य (पारा शिक्षकों) के पद पर जो सीधी नियुक्ति होगी, उसके लिए जिलावार आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा. रोस्टर तैयार कर इसे शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाये.
रोस्टर और पदों का पूरा आंकड़ा
जिला | वर्ग 1 से 5 के लिए रोस्टर क्लीयरेंस कराए जाने वाले पदों की संख्या | वर्ग 1 से 5 के लिए नियुक्ति हेतु अधियाचना उपलब्ध कराएं जाने वाले पदों की संख्या | वर्ग 6 से 8 के लिए रोस्टर क्लीयरेंस कराए जाने वाले पदों की संख्या | वर्ग 6 से 8 के लिए नियुक्ति हेतु अधियाचना उपलब्ध कराएं जाने वाले पदों की संख्या |
बोकारो | 891 | 470 | 962 | 498 |
चतरा | 958 | 503 | 1524 | 779 |
देवघर | 1205 | 627 | 1415 | 725 |
धनबाद | 986 | 517 | 1142 | 588 |
दुमका | 1411 | 730 | 1829 | 932 |
गढ़वा | 833 | 441 | 1008 | 521 |
गिरिडीह | 1906 | 977 | 2687 | 1391 |
गोड्डा | 880 | 464 | 1160 | 597 |
गुमला | 767 | 409 | 1226 | 630 |
हजारीबाग | 824 | 436 | 1061 | 548 |
जामताड़ा | 616 | 333 | 918 | 476 |
खूंटी | 455 | 252 | 612 | 323 |
कोडरमा | 378 | 213 | 597 | 316 |
लातेहार | 634 | 341 | 903 | 469 |
लोहरदगा | 285 | 168 | 429 | 232 |
पाकुड़ | 566 | 308 | 783 | 409 |
पलामू | 1542 | 795 | 3182 | 1608 |
पश्चिम सिंहभूम | 1226 | 637 | 1436 | 735 |
पूर्वी सिंहभूम | 910 | 479 | 1226 | 630 |
रामगढ़ | 324 | 188 | 429 | 232 |
रांची | 1186 | 617 | 1601 | 818 |
साहेबगंज | 736 | 392 | 1011 | 523 |
सरायकेला-खरसावां | 865 | 457 | 1374 | 704 |
सिमडेगा | 439 | 246 | 660 | 347 |
कुल | 20825 | 11000 | 29175 | 14996 |
इसे भी पढ़ें – सरहुल उपवास में आदिवासी समाज के लोग कृषि कार्य से दूर रहेंगे, केकड़ा पकड़ेंगे
[wpse_comments_template]