Search

लातेहार: रेल नेटवर्क बहाल करना पहली प्राथमिकता: कालीचरण सिंह

Asish Tagore Latehar: भाजपा के नवनिर्वाचित चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी चतरा में रेल नेटवर्क नहीं बिछ सका है. चतरा में रेल नेटवर्क बहाल करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. सांसद एक टीवी चैनल में बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार के गया जिले के सीमांत तक रेल लाइन बिछाया गया है, लेकिन उसके बाद चतरा तक नहीं पहुंच सका है. अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में दो डैम अधूरे पड़े हैं. उन्हें पूरा करा कर खेतों में पानी पहुंचाने की दिशा में वे प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र के किसान बहुल क्षेत्र है. खेतों में पानी का अभाव है. इन डैम के पूरा होने से लोगों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी गिनाया. वहीं सीएम रहते खनन पट्टा अपने नाम करने के सवाल परसांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते झारखंड में खनन पट्टा अपने नाम किया. इसके बाद भ्रष्टाचार को लेकर कहने को क्या रह जाता है. इसी कारण उन पर शिकंजा कसा है. इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है. भाजपा संगठन स्वभाविक रूप से अपना काम करती है. बता दें कि कालीचरण सिंह पहली बार सांसद चुने गये हैं. इससे पहले दो टर्म भाजपा के सुनील सिंह सांसद थे. लेकिन इस बार संगठन ने उन्हें मौका दिया और उन्होने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को हराया और संसद तक सफर तय किया. ज्ञात हो कि कालीचरण सिंह चतरा संसदीय क्षेत्र के पहले स्थानीय सांसद हैं. इसके पहले जितने भी सांसद हुए सभी चतरा संसदीय क्षेत्र से बाहर के थे. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-when-brother-protested-against-molesting-his-sister-he-entered-the-house-and-beat-her/">रांची:

बहन से छेड़खानी का भाई ने किया विरोध, तो घर में घुसकर की मारपीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp