Search

 
 
 

अग्निवीर रांची भर्ती रैली का परिणाम जारी

 
Ranchi: झारखंड में दूसरी अग्निवीर रैली जिसका आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 से 10 जुलाई 2023 तक किया गया था, उसका परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है. इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10 वीं और 8वीं) के सभी उम्मीदवारों का परिणाम शामिल है. सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रांची के सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.join Indianarmy.nic.in) पर देख सकते हैं. उम्मीदवारों को शीघ्र ही ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-center-for-catalyzing-change-held-gram-sabhas-in-many-villages/">चाईबासा

: कई गांवों में सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज ने की ग्रामसभा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/webform7-39.jpg"

alt="" width="839" height="1411" />

किस जिले का कब होगा दस्तावेजों का सत्यापन

झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अलग-अलग तारीख दी गई है. जिसमें 20 सितंबर को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं. 21 सितंबर को कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, और रामगढ़ 22 सितंबर को रांची, हज़ारीबाग, गिरिडीह, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-kuldeep-dwivedi-made-dig-of-cbi/">झारखंड

कैडर के IPS कुलदीप द्विवेदी बनाए गए सीबीआई के DIG
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही