Search

संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 125 छात्र सफल

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है. यह प्रारंभिक परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित हुई थी. अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कुल 125 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.
 
इसे भी पढ़ें...

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू होगी और 2 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक चलेगी. आवेदन https://jpscotr.com के माध्यम से किया जा सकेगा.

मुख्य परीक्षा का संभावित कार्यक्रम

25, 26 और 27 जुलाई 2026 को संभावित आयोजन
प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) प्रमाण-पत्रों की प्रतियां 10 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक जेपीएससी कार्यालय में जमा करनी होंगी. दस्तावेज स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं से परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग, सर्कुलर रोड, रांची – 834001 जमा किए जा सकते हैं.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिफाफे पर विज्ञापन संख्या (06/2026), रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा का नाम मोटे अक्षरों में लिखना अनिवार्य है. अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

हेल्पलाइन

ऑनलाइन आवेदन से संबंधित तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk@jpscotr.com पर ईमेल भेज सकते हैं. हेल्पलाइन कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही