Search

 
 
 

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने विभिन्न विषयों के रिक्त पदों के विरुद्ध सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रकाशित किए हैं.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने विभिन्न विषयों के रिक्त पदों के विरुद्ध सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रकाशित किए हैं.

इसे भी पढ़ें...


JSSC ने निम्नलिखित विषयों के परिणाम घोषित किए-

समाजशास्त्र
मनोविज्ञान
मानवशास्त्र
गृह विज्ञान
भूगर्भशास्त्र
एप्लाइड इंग्लिश

 

आयोग ने परिणाम को विभिन्न आरक्षण श्रेणियों—अनारक्षित (UR), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अनुसार जारी किया है.


JSSC ने बताया है कि आवश्यक प्रमाण-पत्र या अभिलेख उपलब्ध नहीं होने अथवा दस्तावेजों में अस्पष्टता के कारण कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल लंबित (Pending) रखा गया है. ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित परिणाम में यदि किसी प्रकार की टंकण त्रुटि या अन्य त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.


अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर "Results" सेक्शन में विषयवार जारी पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही