Search

 
 
 

नेतन्याहू ने मेयर जोहरान ममदानी पर पलटवार किया, कहा,सितंबर में न्यूयॉर्क जरूर आयेंगे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर  हमलावर होते हुए कहा कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल होने और यहूदी समुदाय के अधिकारों व सच्चाई के लिए लड़ने न्यूयॉर्क जरूर आयेंगे.
 

Tel Aviv : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर  हमलावर होते हुए कहा कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल होने और यहूदी समुदाय के अधिकारों व सच्चाई के लिए लड़ने न्यूयॉर्क जरूर आयेंगे. 
 


याद करें कि पिछले दिनों न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी करार देते हुए शहर में उनकी स्वागत नहीं करने और गिरफ्तार करने का बात कही थी. हालांकि बाद में यह बात मानी थी कि  उनके पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है, 

 

बैंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फॉक्स न्यूज को दिये अपने इंटरव्यू में ममदानी पर न्यूयॉर्क में नफरत फैलाने और समुदायों को आपस में बांटने का आरोप लगाया है. नेतन्याहू ने ममदानी पर यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देने और शहर के लोगों के बीच मतभेदों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है,  

 

नेतन्याहू ने कहा कि मेरा इरादा वहां आकर सच बोलने का है, इस क्रम में  नेतन्याहू ने मेयर ममदानी पर हमास के हत्यारों का साथ देने का आरोप लगाया. उन्होंने इजरायली जनता पर सात अक्टूबर को हुए हमले का समर्थन करने का आरोप भी मढ़ा.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही