Search

 
 
 

एक-एक गोल से बराबरी पर रहा रिटायर फुटबॉल और नवयुवक क्लब

 
Hazaribag : जिला फुटबॉल संघ हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित नव झारखंड फाउंडेशन फुटबॉल लीग मैच में दो जुलाई को रिटायर फुटबॉल क्लब बनाम नवयुवक क्लब ओरिया के बीच मैच हुआ.   युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित रिटायर फुटबॉल क्लब और नवयुवक क्लब कोरिया के बीच 1-1 गोल के बराबरी पर समाप्त हुआ. नवयुवक क्लब की ओर से दीपक कुमार और रिटायर फुटबॉल क्लब की ओर से रोशन ने गोल किया.   इस मौके पर संत कोलंबा कॉलेज के डॉक्टर विमल रेवन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, भैया मुरारी सिन्हा, बहादुर राम, नजरुल हसन, सरफराज अहमद, अशोक कुमार, बद्रीनाथ गोस्वामी, अनवर हुसैन, मनोज राम और काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. रेफरी में परमेश्वर गोप, सिकंदर यादव और मनोज राम थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही