Search

 
 
 

रिटायर्ड जज नवनीत कुमार बने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

राज्य सरकार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियमाक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसका आदेश ऊर्जा विभाग ने जारी कर दिया है.
 

Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियमाक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसका आदेश ऊर्जा विभाग ने जारी कर दिया है.

 

जारी आदेश में कहा गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने पद ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष के लिए या 65 वर्ष की अधिकतम उम्र, जो पहले हो, तक की अवधि के लिए पद धारण करेंगे. सेवाशर्त्त एवं पदावधि विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत अनुमान्य होंगी. बताते चलें कि नियामक आयोग में अध्यक्ष का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त था. वर्तमान में आयोग के मेंबर टेक्नीक अतुल कुमार और मेंबर लॉ महेंद्र प्रसाद हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही