Search

 
 
 

Bihar News: 1.26 लाख घूस लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तार, बांका जिला परिषद में विजिलेंस की कार्रवाई

बांका जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की.
 
बिहार की खबरें

Banka: बांका जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की. इस दौरान टीम ने 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते जूनियर अभियंता ओमप्रकाश मंडल और कार्यालय ने क्लर्क जागेश्वर मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Uploaded Image

घूस लेते जेई-क्लर्क को निगरानी ने पकड़ा

दो वाहनों से जिला परिषद कार्यालय पहुंची विजिलेंस की टीम ने सबसे पहले कार्यालय का मेन गेट बंद करा दिया. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई.

 

छापेमारी के समय जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे. निगरानी अधिकारियों ने दोनों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर आवश्य कार्रवाई पूरी की. कार्रवाई के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही