Search

 
 
 

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. जानकारी के अनुसार वे 31 मई को पदभार संभालेंगे.
 
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश के नये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)  होंगे. वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे. उनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है.

 

खबर है कि लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी कार्यभार संभालेंगे.

 

राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (GOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

 

जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि नेशनल डिफेन्स अकादमी (NDA), जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (UK) और नेशनल डिफेन्स कॉलेज ( दिल्ली) के पूर्व छात्र रह चुके हैं.  

 

उनके पास किंग्स कॉलेज लंदन की मास्टर डिग्री भी है. इसके अलावा  वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. जानकारी के अनुसार वे 31 मई को पदभार संभालेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही