Search

 
 
 

करीम सिटी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो रशीद आलम अंसारी का निधन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य विभाग से सेवानिवृत्त प्राध्यापक रशीद आलम अंसारी का मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव चुनार (यूपी) में निधन हो गया. वह 91 वर्ष के थे. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके छोटे भाई डॉ आफताब आलम अंसारी ने बताया कि पिछले कई सालों से वे दिल्ली में रह रहे थे. कोरोना काल में वे गांव आये और तब से वहीं थे. बता दें कि प्रो रशीद आलम अंसारी मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. वे कॉमर्स के एक अच्छे शिक्षक माने जाते थे. उनकी शिक्षा पटना विश्वविद्यालय से हुई थी. वे वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे और इसी आधार पर वे रांची विश्वविद्यालय में मैनेजर के पद पर रहे. रिटायरमेंट के बाद वे जब तक यहां रहे, तब तक करीम सिटी कॉलेज के जीबी में सहायक सचिव रहे. इसे भी पढ़ें : कॉलेज">https://lagatar.in/the-youth-started-tickling-after-reading-the-notice-in-the-college-it-was-written-make-all-the-girl-students-boyfriends/">कॉलेज

में नोटि‍स पढ़ युवाओं को शुरू हुई गुदगुदी, ल‍िखा-सभी छात्राएं ब्वायफ्रेंड बनाएं
करीम सिटी कॉलेज में आज दोपहर 1:45 बजे स्वर्गीय प्रो रशीद आलम अंसारी के निधन पर शोक सभा हुई, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई. उनके निधन पर अफसोस जाहिर करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि वे हमारे कॉलेज के एक फाउंडर टीचर थे. कॉलेज के वाणिज्य विभाग को उनके नाम से जाना जाता है. कॉलेज परिवार उन्हें कभी भुला नहीं सकेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही