Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

Garhwa : गढ़वा जिला के जाने-माने और लोकप्रिय समाजसेवी, अवकाश प्राप्त कुशल शिक्षक, रौनियार समाज के पूर्व भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत लक्ष्मण लाल गुप्ता (95 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया. गुरुवार को वह पंचतत्व में विलीन हो गए. स्थानीय राजदहा मुक्तिधाम में उनका दाह-संस्कार किया गया. उनके मंझले बेटे सुरेश प्रसाद गुप्ता ने मुखाग्नि दी. इसके पहले चपरी ग्राम के इनके निवास से शव यात्रा निकली, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा. शव यात्रा में प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित हजारों लोग शामिल हुए. बुधवार शाम से ही गुरुवार सुबह 10 बजे तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. अंतिम यात्रा में बैजनाथ प्रसाद गुप्ता के अलावे रामबिचार साहू, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सचिव सत्येन्द्र गुप्ता, संजय प्रसाद, विजय प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, वीरेन्द्र गुप्ता, उपेंद्र, शिव नारायण, कामेश्वर साह सहित समाज के कई लोग शामिल हुए. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : बॉर्डर-गवास्कर">https://lagatar.in/pm-modi-and-australian-pm-anthony-albanese-made-the-match-memorable-see-photos/">बॉर्डर-गवास्कर

ट्रॉफी : पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बेनीज ने मैच को बनाया यादगार, देखें तस्वीरें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही