Search

 
 
 

चांडिल : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक स्व. जगत नारायण मिश्रा काे दी गई श्रद्धांजलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के संस्थापक सदस्य सह प्रथम प्रधानाध्यापक स्व. जगत नारायण मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को शोकसभा आयोजित की गई. विद्यालय प्रांगण में रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान सह पूर्व शिक्षक वैद्यनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. स्व. जगत नारायण मिश्रा का निधन मंगलवार की शाम रघुनाथपुर स्थित आवास में हो गयी थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-draupadi-murmu-set-to-become-president-shivshankar-oraon/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय : शिवशंकर उरांव

बच्चों की भविष्य निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर देते थे जोर

शोकसभा को संबोधित करते हुए वैद्यनाथ महतो ने कहा कि विद्यालय की स्थापना में स्व. जगत नारायण मिश्रा का अतुलनीय योगदान रहा है. स्वयं प्रधानाध्यापक होते हुए उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए श्रमिक बनकर भी कार्य किया. वे स्कूल के अच्छे बुनियाद निर्माण में जिस प्रकार योगदान दिये उसी प्रकार बच्चों की भविष्य निर्माण में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी शिक्षा पर भी जोर देते थे. उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए दिवंगत जगत नारायण मिश्रा की मार्गदर्शन को आत्मसात कर चलने की आवश्यकता है.

श्रद्धाजलि सभा में ये थे उपस्थित

इस अवसर पर अदारडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, अमूल्य महतो, डॉ चंद्रमोहन गोराई, सुभाष महतो, अवनी दास, दिवाकर दास, अमीर दास, रमापति महतो, निताई गोप, शीतांशु कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नितिन कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक सुबोध कुमार सेठ, ललिता गोराई, पम्पा प्रधान, बलराम सिंह, विनोद टुडु, पूजा कुमारी, श्यामसुंदर महतो, रश्मि सुल्तानिया, रवि हांसदा, हिमांशु कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही