Search

 
 
 

चीन यात्रा से लौटते हुए ट्रंप ने कहा, ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करना होगा, नहीं तो उसका विनाश होगा

दो दिवसीय चीन यात्रा से लौटते समय एयर फ़ोर्स वन में मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कहा, हमने अन्य देशों के अनुरोध पर युद्धविराम किया है.
 

Washington : दो दिवसीय चीन यात्रा से लौटते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कहा, हमने अन्य देशों के अनुरोध पर युद्धविराम किया है.  

 

 

ट्रंप ने कहा कि मैं वास्तव में इसके पक्ष में नहीं था,  लेकिन हमने पाकिस्तान पर एहसान करने के लिए ऐसा किया.  ट्रंप ने दावा किया कि उनकी इस द्विपक्षीय बातचीत से बहुत कुछ हासिल हुआ है. अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार घाटे को कम करने की दिशा में प्रगति हुई है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शी जिनपिंग ने ईरान संघर्ष को समाप्त करने और Strait of Hormuz को खुला रखने में बातचीत के माध्यम से मदद करने का संकेत दिया है. 

 

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जिनपिंग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चीन ईरान को कोई सैन्य उपकरण (हथियार) नहीं देग.  जिनपिंग के साथ चर्चा के बाद ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ईरान अब खत्म हो चुका है.  और उसे जल्द से जल्द अमेरिका के साथ समझौता करना होगा, अन्यथा विनाश का सामना करना पड़ेगा。

 

उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और भविष्य की कूटनीतिक बैठकों व वार्ताओं का मार्ग प्रशस्त करते हुए संबंधों को सकारात्मक करार दिया.  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोविड ने शी के साथ उनके रिश्ते को तनावपूर्ण बना दिया था,

 

उन्होंने वुहान की उत्पत्ति के लिए चीन को दोषी ठहराया था, लेकिन हमारे महामारी से पहले और बाद में संबंध मजबूत बने रहे. ताइवान के संदर्भ में कहा, चीनी राष्ट्रपति शी इस संबंध में बहुत दृढ़ हैं.  

 

ट्रंप ने साफ किया कि उन्होंने  इस मामले में किसी भी तरह से कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखलाई है. हालांकि कहा कि वे  मैं ताइवान को हथियारों की बिक्री को लेकर जल्द ही निर्णय लेंगे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  


  

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही