Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IIT-ISM के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह, आधी सदी बाद मिले साथी; पुरानी यादों में डूबा कैंपस

1966 बैच के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र रहे रौशन लाल गुलाटी ने कहा कि इतने वर्षों बाद अपने पुराने संस्थान में लौटना बेहद भावुक पल है. उन्होंने बताया कि कैंपस में कदम रखते ही छात्र जीवन की तमाम यादें ताजा हो गईं.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद परिसर शनिवार को भावुक पलों व खुशियों का गवाह बना. वर्ष 1966 व 1976 बैच के पूर्ववर्ती छात्र दशकों बाद अपने पुराने संस्थान में एकत्रित हुए. कैंपस के फ्लावर गार्डन में आयोजित भव्य रीयूनियन में दोनों बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया और पुराने दोस्तों के साथ समय बिताया.


कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्रों के साथ उनकी पत्नियां भी शामिल हुईं जिससे माहौल और भी पारिवारिक और खुशनुमा हो गया. रंग-बिरंगे फूलों व हरियाली से सजे फ्लावर गार्डन में सभी एक-दूसरे से मिलते, बातचीत करते, पुरानी तस्वीरें याद करते और यादगार फोटो खिंचवाते नजर आए. लंबे अंतराल के बाद मिले दोस्तों के चेहरों पर खुशी व उत्साह साफ झलक रहा था.


1966 बैच के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र रहे रौशन लाल गुलाटी ने कहा कि इतने वर्षों बाद अपने पुराने संस्थान में लौटना बेहद भावुक पल है. उन्होंने बताया कि कैंपस में कदम रखते ही छात्र जीवन की तमाम यादें ताजा हो गईं. पुराने क्लासरूम, हॉस्टल व दोस्तों के साथ बिताए पल फिर से आंखों के सामने घूम गए. वहीं, 1976 बैच के छात्र रहे आरके प्रसाद ने बताया कि करीब 50 वर्षों बाद आयोजित इस रीयूनियन ने सभी साथियों को एक बार फिर करीब ला दिया है. समय के साथ सभी अलग-अलग जगहों पर बस गए थे, लेकिन इस मिलन समारोह ने दोस्ती के रिश्तों को फिर से मजबूत कर दिया. कई साथियों को पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बातचीत शुरू होते ही पुराने दिन याद आ गए.


रीयूनियन के दौरान पूर्ववर्ती छात्रों ने संस्थान के विकास व आधुनिक सुविधाओं को देखकर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा किया . कार्यक्रम ने न सिर्फ पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत किया, बल्कि आईआईटी-आईएसएम के प्रति सभी के लगाव को भी मजबूत किया. यह रीयूनियन यादों, भावनाओं और अपनत्व से भरा एक ऐसा अवसर साबित हुआ जिसे सभी प्रतिभागी लंबे समय तक याद रखेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही