Search

 
 
 

NIA जांच में खुलासा: पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए अब्राहम टूटी ने ही नक्सली तक पहुंचाया विस्फोटक

 
Ranchi: सरायकेला जिले में 14 जून 2019 को भाकपा माओवादियों ने घात लगाकर 5 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. जांच में एनआईए ने खुलासा किया है कि पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए अब्राहम टूटी ने ही नक्सली तक विस्फोटक पहुंचाया था. इसको लेकर एनआईए ने अब्राहम टूटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. अब्राहम टूटी छिपकर नक्सलियों के लिए काम करता था. खूंटी जिले के लतराडीह गांव का रहने वाला अब्राहम टूटी नक्सलियों का ओवर ग्राउंड वर्कर रहा है. वह माओवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देता था. साथ ही साथ लेवी की वसूली में भी वह मददगार रहा है. इसे भी पढ़ें-आम">https://lagatar.in/central-government-is-working-to-cheat-the-general-public-bhushan-bada/">आम

जनता को ठगने का काम कर रही है केन्‍द्र सरकार : भूषण बाड़ा

पहले 25 माओवादियों पर चार्जशीट दायर हो चुकी है

चार्जशीट में बताया गया है कि 14 जून 2019 को भाकपा माओवादियों ने साप्ताहिक कुकरूहाट बाजार में पुलिस बलों पर हमला किया था. इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों को माओवादियों ने मार दिया था. वहीं उनके हथियार, कारतूस लूट लिए थे. एनआईए ने पूर्व में इस मामले में 25 माओवादियों पर चार्जशीट दायर की थी. एनआईए ने बताया कि अब्राहम टूटी की सीधी संलिप्तता इस हत्याकांड में रही. हत्याकांड के लिए उसने स्थानीय भाकपा माओवादी कमांडरों की मदद की थी. इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उसके द्वारा माओवादियों को मुहैया कराया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही