Search

 
 
 

जन सुनवाई में खुलासा: डीलर मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं देता राशन

 
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो प्रखंड स्थित कैनुवा गांव में आयोजित जन सुनवाई में जन वितरण प्रणाली की पोल- खोल के रख दी गई. जन सुनवाई में कई चौंकाने वाले खुलासा हुए हैं. पिछले कई महीनों से जन वितरण प्रणाली से ग्रामीणों को मिलने वाले राशन से लगभग आधा नियमित रूप से चोरी हो रहा है. जन सुनवाई में टोंटो प्रखंड के खास तीन पंचायत (नीमडीह, बामेबासा, पुरनापानी) के लगभग 15 गावों से सैंकड़ों ग्रामीण भाग लिए. जन सुनवाई  का आयोजन पूर्ण रूप से ग्रामीणों के जन चंदे से हुआ. सुनवाई में प्रशासन की ओर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी और विपणन पदाधिकारी ने भाग लिया. खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा आयोजित किया गया था. इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीडीएस डीलर ई-पॉस मशीन में पंचिंग कराने के बाद भी राशन नहीं देता है. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/jssc-has-released-594-vacancies/">JSSC

 ने 594 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानिये किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

सितम्बर 2021 और दिसम्बर 2021 में कार्डधारियों को नहीं मिला राशन

सुनवाई में मानकी तुबिड ने ग्रामीणों को बताया कि पिछले दो साल से उन्हें खाद्य सुरक्षा कानून अंतर्गत 5 किलो प्रति व्यक्ति राशन एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 5 किलो मुफ्त अनाज का अधिकार है. सवाल है कि ये मिल रहा है या नहीं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-sit-took-stock-of-the-scene-fsl-team-also-investigated/">रांची

हिंसा: SIT ने घटनास्थल का लिया जायजा, FSL की टीम ने भी की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही