Search

 
 
 

खुलासा : 500 रूपये में बंगाल की लड़कियों से दलाल करवा रहे जिस्मफरोशी,कस्टमर से वसूलते हैं 2000

 
Ranchi : पिछले कुछ दिनों में रांची में अलग-अलग जगहों पर सेक्स रैकेट के खुलासे ने साबित कर दिया है कि शहर में जिस्म फरोशी का धंधा पूरी तरह से फैल चुका है. रांची के बरियातु, सदर और डेली मार्केट थाना क्षेत्र से एक दर्जन से ज्यादा युवक और युवतियों को जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त होने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है. जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है, वह झारखंड के ही हैं. लेकिन जिन लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है, वह बंगाल की हैं. सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों से हुई पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि बंगाल से लायी गई लड़कियों से दलाल सिर्फ 500 रुपए में धंधा करवाते हैं और ये पैसा भी उन्हें एक बार में नहीं मिलता. 500 में डील फाइनल होने के बाद लड़कियों को आधा पैसा देकर कस्टमर के पास भेजा जाता है. पूरा पैसा काम खत्म होने पर दिया जाता है. लेकिन इसके एवज में कस्टमर से 2000 रुपए तक वसूले जाते हैं. बता दें कि इस हफ्ते रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को सदर थाना क्षेत्र से 10 और बरियातू थाना क्षेत्र से 2 सेक्स वर्कर को कस्टमर के साथ पकड़ा था. छापेमारी के दौरान छह युवकों को भी पकड़ा था और कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त किए थे. वहीं बुधवार को डेली मार्केट थाना क्षेत्र में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें 3 लड़कियों समेत NSUI का एक नेता भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था. इसे भी पढ़ें -मौसम">https://lagatar.in/double-trouble-of-weather-on-one-side-there-will-be-rain-and-on-the-other-side-there-will-be-heat-wave-warning-issued/">मौसम

की दोहरी मुसीबत, एक ओर बारिश तो दूसरी ओर चलेगा लू, चेतावनी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही