Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में राजस्व शिविर का आयोजन

Latehar: लातेहार में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने कहा कि पथ चौड़ीकरण को लेकर जमीन अधिग्रहण हेतु संबंधित रैयतो को नोटिस भेजा गया है. उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसी उदेश्य से राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है. रैयत अपनी भूमि का दस्तावेज शीघ्र जमा करें ताकि भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा राशि दी जा सके. अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप ने बताया कि जिन रैयतों की भूमि सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित किया जा रहा है, वैसे रैयत खतियान या केवाला की छाया प्रति, अद्यतन लगान रसीद, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, शपथ पत्र, वंशावली प्रमाण पत्र, दो रंगीन फोटो एवं विभाग के द्वारा भेजे गए नोटिस का मूल प्रति जमा करें. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि रैयतों को समय पर मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाये. राजस्व शिविर में कुलगड़ा ग्राम निवासी जयकांत प्रसाद व श्रीकांत प्रसाद ने राजस्व शिविर में मुआवजा संबंधित विशेष जानकारी प्राप्त किया. शिविर में पथ निर्माण विभाग सहायक अभियंता मनोज कुमार महतो, कनीय अभियंता नितेश प्रसाद, सीआई उदल राम, राजस्व कर्मचारी कृष्णा राम, गुलाम साबिर, अंगद पांडे, बहादुरी गूरी व आशा मंजू नगेसिया समेत भूसुर, कुलगड़ा व रिचुघुटा गांव के कई ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-woman-consumed-pesticide-in-domestic-dispute-condition-critical/">धनबाद:

घरेलू विवाद में महिला ने पी ली कीटनाशक दवा, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही