Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, मिले दिशा निर्देश

Advertisement
Advertisement
Koderma : उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार बुधवार को दूसरे दिन भी समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों के निस्पादन के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता अनिल तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. मरकच्चो तथा चंदवारा के अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया. जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-reached-kenjra-of-tonto-to-solve-the-problem-of-forest-lease/123941/">चाईबासा

: वनपट्टा की समस्या सुलझाने टोंटो के केंजरा पहुंचे विधायक

समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें

प्रशिक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने कहा कि दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित कार्यों को अपने स्तर से निपटाना है. साथ ही कार्यों को तय समयसीमा के अंदर पूर्ण करना है. अपर समाहर्ता ने सभी कर्मचारियों को दाखिल खारिज, भूमि मापी, अवैध जमाबंदी समेत अन्य राजस्व संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का तय समय सीमा पर निस्पादन करने का निर्देश दिया. इस मौके पर जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा मरकच्चो व चंदवारा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी मौजूद थे. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही