Search

 
 
 

लोस चुनाव : समीक्षा बैठक का दौर जारी, झारखंड के 24 में से 15 जिलों के एसपी के पास चुनाव कराने का अनुभव नहीं

 
Ranchi :  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड में समीक्षा बैठक का दौर जारी है. एक तरफ जहां पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसपी को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, वहीं दूसरी तरफ झारखंड निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. लेकिन झारखंड के कुल 24 जिलों में से 15 जिलों के पास एसपी के रूप में चुनाव कराने का अनुभव नहीं है. ऐसे में राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलों के एसपी, एसएसपी के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है.

होटल बीएनआर में हुई समीक्षा बैठक

चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर कितनी तैयारियां हुई है और उनकी स्थित क्या है, ये जानने के लिए रांची के बीएनआर होटल में आज गुरुवार को एक हाई लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव कार्यों में लगे राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, डीसी, एसएसपी, एसपी सहित डीईओ और नोडल अधिकारी मौजूद रहे. बीएनआर में आयोजित इस बैठक में पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारी और आईजी ऑपरेशन भी मौजूद है. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराना था. साथ ही सुरक्षा, मतदान केंद्रों, संवेदनशील इलाकों और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने को लेकर तैयारियों पर था.

नोडल पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण 

बीते तीन मार्च को राज्य के सभी रेंज आईजी, डीआइजी, एसएसपी/एसपी और डीएसपी को भी लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया था. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस को कई तरह की तैयारी करनी है. पुलिस पर सुरक्षा बलों की तैनाती, नकल अभियान, बूथ प्रबंधन के साथ-साथ प्रधान मंत्री सहित विभिन्न स्टार प्रचारकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी है.

चुनाव आयोग ने जारी किये हैं निर्देश

लोकसभा चुनाव के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, खासकर नक्सली इलाकों में मतदान कैसे कराया जाये, पिछले दिनों चुनाव के दौरान किस तरह की गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, किन इलाकों में कौन से नक्सली ग्रुप सक्रिय हैं और उनसे कैसे निपटना है, चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही