Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

Ranchi : रांची संसदीय क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान होना है. इलेक्शन मशीनरी द्वारा संसदीय क्षेत्र में तैयारियां चरम पर हैं. मंगलवार को रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से संबंधित तैयारी को लेकर सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश, पुलिस प्रेक्षक डॉ. जालिंदर डी सुपेकर व व्यय प्रेक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से मतदान को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रेक्षकगणों को दी. कार्मिक, वाहन, एमसीसी सी-विजिल, एमसीएमसी, सामग्री व अन्य कोषांगों द्वारा संपादित कराए जा रहे कार्यों के बारे में प्रेक्षकगणों को अवगत कराया गया. पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान से संबंधित तैयारी और व्यवस्था के बारे में भी प्रेक्षकों द्वारा जानकारी ली गयी. पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मोरहाबादी मैदान में कोषांग क्रियाशील है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट, पोलिंग पार्टियों के लिए रूट टैगिंग के साथ वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.
बैठक के दौरान रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी बूथों पर सुरक्षा मानकों के संबंध में भी चर्चा की गयी. जिस पर सभी ऑब्जर्वर द्वारा मार्गदर्शन दिया गया. सभी प्रेक्षकों द्वारा संसदीय क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की जानकारी लेने के बाद संतुष्टि जाहिर की गयी. निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने उम्मीद जतायी कि प्रेक्षकगणों द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उनका पालन सुनिश्चित करते हुए जिला के सभी अधिकारियों द्वारा रांची संसदीय क्षेत्र में स्वच्छ व शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें -चोरों">https://lagatar.in/i-will-give-sleep-to-thieves-i-will-empty-the-treasury-pm/">चोरों

की उड़ा दूंगा नींद, खाली कर दूंगा खजाना : पीएम

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता, नगर अधीक्षक ग्रामीण, सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव के सफल संपादन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-ehtesham-hoisted-the-tricolor-in-kazakhstan-defeated-azerbaijans-aghabalev-in-mma/">झारखंड

के एहतेशाम ने कजाकिस्तान में लहाराया तिरंगा, एमएमए में अजरबैजान के अगहबलेव को चटाई धूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही