Search

 
 
 

विस प्राक्कलन समिति की हुई समीक्षा बैठक, अफसरों को मिला निर्देश

 
योजनाओं का औचक निरीक्षण करने का निर्देश Hazaribagh :  हजारीबाग के परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक हुई. सभापति नियल पूर्ति, सदस्य अमर कुमार बाउरी, राज सिन्हा और दशरथ गगरई की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी इस समीक्षा बैठक में मौजूद रहे. बैठक में पिछले तीन साल से संचालित योजनाओं के प्राक्कलन और व्यय की समीक्षा की गई. इस दौरान सभापति नियल पूर्ति ने ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, एनआरईपी, भू-अर्जन, शिक्षा, वन, जिला परिषद, नगर निगम, भूमि संरक्षण सहित अन्य सभी विभागों में पिछले तीन साल से संचालित योजनाओं से संबंधित प्राक्कलन और व्यय आदि की जानकारी ली. समिति ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आलोक में संबंधित विभाग के तहत पिछले तीन साल के दौरान क्रियान्वित विविध योजनाओं की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. जबकि सभापति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो. सभापति ने जिले में लिए गए योजनाओं द्वारा बनाई जा रही सड़क, भवन आदि का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्राक्कलन में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी. मौके पर हजारीबाग डीसी  नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता राकेश रौशन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही