Ranchi: ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर-घर नल से जल उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाएं. राज्य के 54 लाख से अधिक घरों को योजना से जोड़ना है, इसके लिए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें, जिससे ग्रामीणों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके. सीएम हेमंत सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में कहा और समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि अगर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो कई परिवार पेजलापूर्ति योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे. इसलिए समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. पेयजलापूर्ति योजनाओं के कार्य की गति को बढ़ाना होगा. इसे भी पढ़ें- ‘दवाई">https://lagatar.in/drug-control-department-seals-attempt-to-open-locks-of-dosti-dost-shop/9927/">‘दवाई
दोस्त’ दुकान के “ताले” को खोलने का प्रयास, ड्रग कंट्रोल विभाग ने किया है सील
चाचा ने 3 साल की मासूम भतीजी को बनाया हवस का शिकार
दोस्त’ दुकान के “ताले” को खोलने का प्रयास, ड्रग कंट्रोल विभाग ने किया है सील
ग्रामीणों को जागरूक कर भू-गर्भ जल संवर्धन पर दें ध्यान
सीएम ने कहा कि लघु जलापूर्ति योजना के तहत पंचायत/टोला स्तर पर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा आधारित बोरिंग के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है, उसके रख-रखाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना जरूरी है. इसके रख-रखाव को लेकर किसी प्रकार की कोताही न हो. ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे रिचार्ज पिट के आकार में वृद्धि करें. भू-गर्भीय जल के संवर्धन पर भी ध्यान देना आवश्यक है.वीडियो साझा करें, पानी मिल रहा है या नहीं, 260 योजनाओं को करें पूरा
सीएम ने कहा कि साहेबगंज, दुमका समेत अन्य स्थानों में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवार को उपलब्ध कराए जा रहे पेय जलापूर्ति योजना से संबंधित वीडियो साझा करें. साथ ही, निर्माणाधीन 260 योजनाओं का कार्य जल्द पूर्ण करें. पेयजलापूर्ति योजना को पूर्ण करने में जितना भी अंतर-विभागीय मामले हैं, उनके लिए मुख्य सचिव स्तर पर बैठक बुला कर समस्या का निदान किया जाए. इसे भी पढ़ें- हैवान">https://lagatar.in/unclen-raped-3-year-old-niece/9906/">हैवानचाचा ने 3 साल की मासूम भतीजी को बनाया हवस का शिकार
Leave a Comment