Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक : चिकित्सा पदाधिकारियों के निजी प्रैक्टिस करने की सशर्त छूट पर होगा विमर्श

Advertisement
Advertisement
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा किया जाएगा. इनमें सरकारी चिकित्सा पदाधिकारियों के निजी प्रैक्टिस करने की सशर्त छूट संबंधित विभागीय आदेश पर विमर्श किया जाएगा. जबकि क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में उत्पन्न कठिनाइयों पर विमर्श कर एक्ट को अधिक उपयोगी बनाने पर भी चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें – झासा">https://lagatar.in/jhasa-elections-will-make-every-effort-to-provide-medical-protection-act-promotion-pension-facility-for-doctors-dr-siddheshwar/">झासा

चुनाव : चिकित्सकों के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, प्रमोशन, पेंशन की सुविधा दिलाने के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास : डॉ सिद्धेश्वर

बैठक में इन एजेंडों पर होगी चर्चा

वहीं रिम्स अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती से संबंधित उत्पन्न हुए विवाद के समाधान को लेकर भी विमर्श किया जाएगा. जबकि पीसीपीएनडीटी एक्ट को और भी अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने पर भी विचार किया जाएगा. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को राज्य में लागू करने एवं तत्संबंधी विधेयक के प्रारूप के प्रावधानों पर भी विचार विमर्श किया जाना है.

बैठक में ये रहेंगे मौजूद

बैठक में झासा-आईएमए के प्रतिनिधि, विभागीय अपर सचिव, एनएचएम के अभियान निदेशक, रिम्स निदेशक एवं संबंधित कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – मनीष">https://lagatar.in/fir-against-15-people-including-manish-sisodia-cbi-raid-lasted-12-hours/">मनीष

सिसोदिया समेत 15 लोगों पर एफआईआर, 12 घंटे चली सीबीआई की रेड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही