Ranchi : रांची में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग रांची और पीएसआई इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक हुई. मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता डॉ असीम माझी – जिला प्रजनन और बाल स्वास्थ्य अधिकारी (डीआरसीएचओ) ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का आकलन करना था. साथ ही आगामी माह के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की योजना बनाने और रणनीति तैयार करना भी इस बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य था. बैठक में रांची शहरी क्षेत्र से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, एएनएम के साथ-साथ पीएसआई इंडिया से प्रणव कुमार झा, संतोष कुमार पाण्डेय और अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/peeping-ceremony-organized-at-police-wireless-headquarters/">झारखंड
पुलिस वायरलेस मुख्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन
मोनाजिर हसन व देवेंद्र यादव ने जन सुराज से दिया इस्तीफा [wpse_comments_template]
पुलिस वायरलेस मुख्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन
बैठक में चर्चा के ये थे प्रमुख बिंदु
परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा: बैठक में परिवार नियोजन सेवाओं के वर्तमान स्तर की समीक्षा की गई और आने वाले समय में इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए गए. जन आरोग्य समिति का गठन और संचालन: सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य समिति का गठन करने और इसके प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. एचएमआईएस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि: स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा एचएमआईएस पोर्टल पर सटीक डेटा प्रविष्टि करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. टीसीआई कार्यक्रम: टीसीआई कार्यक्रम के तहत प्रदान की जा रही परिवार नियोजन सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया. योग्य दंपतियों से संबंधित रिपोर्ट: सभी स्वास्थ्य केंद्रों से योग्य दंपतियों से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए रणनीतियां: परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. समुदाय जागरूकता: परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति समुदाय की जागरूकता बढ़ाने के लिए उपायों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/hasan-and-devendra-yadav-resigned-from-jan-suraj/">पटना:मोनाजिर हसन व देवेंद्र यादव ने जन सुराज से दिया इस्तीफा [wpse_comments_template]
Leave a Comment