Ranchi : रांची सदर अस्पताल के सभागार में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 को लेकर समीक्षा बैठक की गई. रांची जिले के सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम के प्रबंधकों के साथ सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने एक्ट के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और प्रबंधकों को इससे संबंधित जानकारी दी. एक्ट से संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई और मार्गदर्शिका का पालन करने का निर्देश दिया गया.
के बाद अब गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी, सुंदर पिचई ने भेजा मेल [wpse_comments_template]
बैठक के दौरान इस पर भी हुई चर्चा
बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई. इसके अतिरिक्त टीबी संबंधित कार्यों में सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम से सहयोग करने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/after-microsoft-now-google-lays-off-12000-employees-sundar-pichai-sent-mail/">माइक्रोसॉफ्टके बाद अब गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी, सुंदर पिचई ने भेजा मेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment