Search

 
 
 

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा बैठक, DGP समेत अधिकारी शामिल

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है. बैठक की अध्यक्षता गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे.
 

Ranchi: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है. बैठक की अध्यक्षता गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे.

 

गृह विभाग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बैठक में पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन), कारा महानिरीक्षक, निदेशक अभियोजन, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी (NIC-ICJS) सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे.

 

बैठक में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के राज्य में क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा होगी.

 

सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन, विभागों के बीच समन्वय और लंबित कार्यों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही