Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम में सफाई अभियान की समीक्षा, दिये गये निर्देश

Ranchi : राजधानी में मार्च महीने के पहले सप्ताह में प्रस्तावित जी-20 बैठक को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्र में की जा रही सफाई व्यवस्था की शनिवार को समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने की. बैठक में सभी शाख प्रभारी, जोनल सुपरवाइजर शामिल हुए. बैठक में जोनल सुपरवाइजर और सुपरवाइजरों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये गए.

नालियों की सफाई कर स्लैब से ढकने को कहा

बैठक में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जी-20 को लेकर रांची शहर में पूर्ण सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं. निर्देश दिया कि प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से किया जाए. शहर की सभी बड़ी- छोटी नालियों की सफाई कर स्लैब से ढकने को कहा.

ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करें

स्वच्छता शाखा को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित तीनों रूट एयरपोर्ट, हिनू चौक, डीपीएस चौक, डिबडीह पुल से अरगोड़ा चौक, अरगोड़ा चौक से रेडिशन ब्लू होटल, सुजाता चौक से सिरम टोली चौक से बीएनआर चाणक्य होटल तथा अरगोड़ा चौक से हरमू किशोरगंज चौक रातू रोड चौक होते हुए कांके रोड तक पूर्ण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें. चौक-चौराहों पर ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करें. सभी मुख्य चौक-चौराहों पर रंग-रोगन, महापुरुषों की मूर्तियों की नियमित रूप से सफाई, सुलभ शौचालयों एवं मॉड्यूलर टॉयलेट की सफाई और रात्रि कालीन सफाई (यंत्रीकृत स्वीपिंग मशीन) से करने का निर्देश दिया गया. शहर को और आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए जर्जर दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के आदेश दिये गए.

विद्युत शाखा और होर्टिकल्चर शाखा को व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश

बैठक में अपर नगर आयुक्त द्वारा विद्युत शाखा को निर्देश दिया गया कि वह तय रूट की बत्तियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें. जहां-जहां अनावश्यक रूप से केवल तार दिखते हैं, उसे तुरंत हटाया जाए. होर्टिकल्चर शाखा को निर्देश दिया गया कि वह मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर मौसमी फूलों लगाने का काम जल्द से जल्द खत्म करे. सड़कों के किनारे आवश्यकतानुसार सूखे पड़े पेड़ की डालियों को ट्रिम किया जाए और जहां-जहां वर्टिकल गार्डन हैं, वहां साफ-सफाई करते हुए सूखे पौधों को बदले कर नए पौधे लगाएं.

कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगेगा

इंफोर्समेंट शाखा को निर्देश दिया गया कि वह नो वेंडिंग जोन में दुकानों को हटवाये और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करे. वेंडर्स, फल विक्रेताओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिनके द्वारा कूड़ा और गंदगी फैलाई जा रही है, उन्हें चिन्हित करते हुए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें – उपभोक्ताओं">https://lagatar.in/energy-fair-on-sunday-for-the-convenience-of-consumers/">उपभोक्ताओं

की सुविधा के लिए रविवार को ऊर्जा मेला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही