Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीएचएस सपोर्टेड रक्त केंद्रों की समीक्षा, वर्ष 22-23 में रिकॉर्ड 320924 यूनिट रक्त संग्रह

Ranchi : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें डीजीएचएस सपोर्टेड रक्त केंद्रों की समीक्षा की गयी. समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 320924 यूनिट रक्त संग्रह किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई. यह अब तक विभिन्न वित्तीय वर्षों में किए गए रक्त संग्रह में सर्वाधिक है.

अधिक से अधिक रक्त संग्रह करें- डॉ भुवनेश प्रताप सिंह

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने सभी रक्त केंद्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित जिला उपायुक्त से वार्ता कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक रक्त संग्रह करें. वैसे निजी अस्पताल जो सरकारी अथवा निजी रक्त केंद्र से रक्त लेते हैं, लेकिन उनके द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन नहीं किया जाता है, वैसे निजी अस्पतालों को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु संबंधित रक्त केंद्र के पदाधिकारी बैठक करें. स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन के क्रम में मंत्री, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित करें. इससे संबंधित वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड स्टोरेज सेंटर को सुचारू करने का निर्देश दिया, ताकि एनीमिया के कारण होने वाले मैटरनल डेथ को रोका जा सके. जिला अस्पतालों में रक्तदान संबंधित होर्डिंग में शतकवीर रक्त दाताओं का फोटो लगाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें – मिरगी">https://lagatar.in/fell-due-to-epileptic-fit-died-due-to-head-injury/">मिरगी

का दौरा पड़ने से गिरा, सिर में चोट लगने की वजह से मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही