Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: जामताड़ा में स्वास्थ्य भवन निर्माण की समीक्षा, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी स्ट्रक्चर की बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी स्ट्रक्चर की बैठक हुई. बैठक में 15वें वित्त आयोग, पीएम-एबीएचआईएम और एनएचएम के तहत जिले में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित स्वास्थ्य भवनों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई.

Uploaded Image

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण में भूमि उपलब्धता, भूमि हस्तांतरण एवं स्थल चयन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई. करमाटांड़, फतेहपुर, कुंडहित और नाला में स्थल परिवर्तन व भूमि संबंधी अड़चनों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप निर्माण कार्य कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

 

इसके अलावा पीएम-एबीएचआईएम के तहत कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए कंसल्टेंट की प्रतिनियुक्ति नहीं होने पर विभाग से जल्द पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही