Search

 
 
 

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा

 
Ranchi: अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य कोषांग,आरकेएसके ममता वाहन, नियमित टीकाकरण और शिशु कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य योजना बनाकर समय पर लक्ष्य प्राप्त करें. समय पर लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. सुनियोजित नीति के तहत सहिया का प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर पर कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सहियाओं के प्रशिक्षण को लेकर डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है. ताकि कोई भी सहिया प्रशिक्षण से लेने से छूटे नहीं. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर

सहियाओं का प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने के निर्देश

बेहतर काम करने वाली सहियाओं को जिला स्तर पर सहिया सम्मेलन में पुरस्कृत करने का निर्देश दिया गया है. वहीं सहियाओं को एएनएम के पाठ्यक्रम में नामांकन का दिशा निर्देश बनाने के लिए कहा गया है. वहीं मोबाइल हेल्थ टीम को जीपीएस लगाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनके भ्रमण का मूल्यांकन किया जा सके. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवा सुगमता से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र और अंतिम पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य है. वहीं सहियाओं के प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजने का भी निर्देश दिया गया है.

होटवार में सहियाओं के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन कराने का निर्देश

वहीं एनएचएम के भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने वाली सहिया का लिस्ट उपलब्ध कराएं. ऑनलाइन ट्रेनिंग और परीक्षा आयोजित कराया जाए. साथ ही होटवार में राज्य स्तरीय सम्मेलन में 2000 सहियाओं का कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-presentation-is-done-to-appease-the-world-and-praise-god-acharya-rajendra/">धनबाद:

प्रस्तुति संसार को व स्तुति भगवान को रिझाने के लिए करते हैं: आचार्य राजेन्द्र

ये रहे मौजूद

एनएचएम के अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, प्रशासनिक पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण किशोर, स्वास्थ सेवाओं के उपनिदेशक डॉ आरएन शर्मा, उपनिदेशक डॉ बुका उरांव, राज्य सर्विलांस पदाधिकारी डॉ राकेश दयाल, अकाय मिंज समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही