Search

गढ़वा: डीसी ने की MCMC कोषांग के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

Garhwa: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखर जमुआर ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमसीएमसी कोषांग के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने एमसीएमसी कोषांग की गतिविधियों की जानकारी ली तथा मीडिया प्रमाणन और मीडिया प्रबंधन से संबंधित तथ्यों पर भी बातें की. जमुआर ने पेड और फेक न्यूज की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी को इस पर विशेष नजर रखने की जिम्मेवारी दी गयी है. इसके लिए एमसीएमसी कोषांग का गठन किया गया है. साथ ही गठित कोषांग को जिले में संचालित न्यूज चैनलों, अखबार में छपी खबरों और अन्य विज्ञापनों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, शैलेश कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राधे गोविंद ठाकुर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp