Search

 
 
 

रांची में रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम का शुभारंभ

 

बैट्री चालित रिवोल्ट बाइक का झारखंड में पहला शोरूम

 Ranchi : राजधानी के हरमू बायपास रोड (हरमू बिजली आफिस के निकट) पर बैट्री चालित इलेक्ट्रिक बाइक `रिवोल्ट` के शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया.  शोरूम का उद्घाटन राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व समाजसेवी देवेंद्र प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.  मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल व डीजल वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है. मानव सहित अन्य जीव-जंतुओं के जीवन के लिए यह हानिकारक है. इस पर नियंत्रण जरूरी है. इस दिशा में बैट्री चालित इलेक्ट्रिक बाइक का आविष्कार सराहनीय पहल है. यह काफी हद तक प्रदूषण रोकने में सहायक साबित होगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बैट्री चालित इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाना समय की मांग है.

ये थे मौजूद

उद्घाटन  के अवसर पर शोरूम के व्यवस्थापक प्रतीक रंजन, संजीत चौरसिया, सूचनाधिकार कार्यकर्ता दीपेश निराला, शिवपूजन पाठक दीपक बंका,आनंद मिश्रा,राम अवतार कश्यप, अंकित रंजन, बृजनंदन प्रसाद, संयुक्ता चौरसिया, राजेश चौरसिया, अजीत चौरसिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. यह जानकारी रिवोल्ट ई बाइक के प्रबंधक प्रतीक रंजन ने दी है. इसे भी पढ़ें-बैंक">https://lagatar.in/bank-of-india-will-celebrate-samjhauta-day-on-june-12-appeal-to-borrowers-to-avail-benefits/">बैंक

ऑफ इंडिया 12 जून को मनाएगा समझौता दिवस, उधारकर्ताओं से लाभ उठाने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही