Search

 
 
 

बिहार का इनामी नक्सली विडियो महिला सहयोगी के साथ यूपी से पकड़ाया

 
Patna : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने 50 हजार के इनामी नक्सली विडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा को यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिला के बिसरख थाना क्षेत्र के एक निजी मकान से गिरफ्तार कर लिया. इस कुख्यात नक्सली के साथ एक महिला नक्सली पॉली को भी पकड़ा गया. विडियो कोड़ा मुंगेर इलाके में सबसे अधिक सक्रिय था और इस क्षेत्र का एरिया कमांडर भी था. वह इसी जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के पैसरा गांव का रहने वाला है.

अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं

पकड़ी गई महिला नक्सली पॉली लखीसराय जिला के कजरा थाना के बरमसिया की रहने वाली है. विडियो के खिलाफ मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों के अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं. सबसे ज्यादा मामले लखीसराय के पीरीबाजार, मुंगेर के लड़ैयाटांड़ और धरहरा थानों में दर्ज हैं. उस पर हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट, यूएपीए समते अन्य कई गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज है. विडियो कोड़ा के पीछे एसटीएफ की टीम दो महीने से लगी थी. यूपी में वह लगातार अपने छिपने का स्थान बदल रहा था.

मुखिया का अपहरण कर फिरौती वसूली थी

मुंगेर इलाके में कुछ माह पहले स्थानीय मुखिया का अपहरण कर उसने फिरौती वसूली थी. इसके अलावा वह कई अपहरण में भी मुख्य रूप से शामिल था. कुछ दिनों पहले मुंगेर इलाके में कुख्यात नक्सली अर्जुन कोड़ा ने आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद ही विडियो से जुड़े कई सुराग मिले थे. इसे भी पढ़ें – राजधानी">https://lagatar.in/conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-in-the-capital-banned-meat-thrown-near-the-religious-place/">राजधानी

में माहौल बिगाड़ने की साजिश, धार्मिक स्थल के पास फेंका प्रतिबंधित मांस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही