Search

 
 
 

मीडिया के जरिये बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में, बर्दाश्त नहीं : अविनाश पांडेय

 
Ranchi : कांग्रेस महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि संगठन में अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है. सभी जिलों में अनुशासन समिति इस पर नजर बनाए रखे, ताकि संगठन में अनुशासन बरकरार रहे. जिलों में अनुशासन को प्रभावी बनाने एवं कायम रखने के लिए प्रदेश अनुशासन समिति गंभीर है. कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संगठन विरोधी कार्य करने एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं व पार्टी के विचारधारा के विरोध में सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अखबारों में बयानबाजी किया जाना पार्टी संविधान के विरुद्ध एवं अनुसाशनहीनता में आता है. झारखंड प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिलने के बाद यह जानकारी दी.

संगठन में अनुशासन को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सभी जिलों में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को धारदार, सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा- निर्देश दिया. ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी अविनाश पांडे से दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती एवं प्रदेश के सभी जिलों में गंभीरता के साथ संगठन में अनुशासन को प्रभावी बनाने एवं मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव के सिलसिले में विस्तृत चर्चा-परिचर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें – अटल">https://lagatar.in/allocation-of-17-lakhs-for-the-purchase-of-equipment-of-atal-mohalla-clinic/">अटल

मुहल्ला क्लिनिक के उपकरण की खरीदारी के लिए 17 लाख का आवंटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही