Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में ही लगा दिया हेल्थ कैंप

Advertisement
Advertisement
  • खानापूर्ति या जनसेवा ? शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नि:शुल्क हेल्थ कैंप
  • भाजपा मना रही पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा
  • कोरम पूरा किया या मेडिकल कॉलेज अस्पताल को आईना दिखाने की कोशिश
Gaurav Prakash Hazaribagh: शहर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को नि:शुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है. इसके तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर में भाजपा ने शिविर लगा दिया. दरअसल, स्वास्थ्य शिविर लगाने का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. इसके लिए वैसे इलाकों का चयन करना था जहां से आम जनता अस्पताल नहीं पहुंच पाती है या पहुंचने में उन्हें परेशानी होती है. लेकिन अस्पताल में ही नि:शुल्क हेल्थ कैंप लगाने का क्या मतलब निकला, यह किसी को समझ में नहीं आया. चूंकि यहां तो इलाज नि:शुल्क ही होते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इसके दो अर्थ हैं. या तो कैंप लगाकर एक कोरम पूरा किया गया, या फिर सीधा स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैसा इलाज होता है, जहां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की जरूरत पड़ती है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-courts-order-equip-all-police-stations-in-the-state-with-cctv-dgp-to-follow-the-order-in-3-months/">झारखंड

हाईकोर्ट का आदेश – राज्य के सभी थानों को CCTV से लैस करें, DGP 3 महीने में आदेश का पालन करें
[caption id="attachment_769010" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/medical-college-camp-1_984.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> हेल्थ कैंप में जांच कराते मरीज[/caption] यहां बड़ी संख्या में डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं. वहां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. यहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंख, मलेरिया, टाइफाइड समेत कई जांच किए गए. यह वह जांच हैं, जो अस्पताल में उपलब्ध हैं. अगर शिविर सुदूरवर्ती इलाकों में लगाया जाता, तो इसका लाभ वहां के ग्रामीणों को भी मिलता. लेकिन अस्पताल परिसर में लगाने का उद्देश्य एक ही है कि उन्हें वह सुविधा मिल जाए जो कैंप लगाने के लिए चाहिए. जैसे डॉक्टर, नर्स और मरीज, यह तमाम सुविधाएं मेडिकल कॉलेज परिसर में ही मिल गईं. इससे पहले भी बरही में शिविर का आयोजन किया गया था. वहां भी अनुमंडल अस्पताल में कैंप लगाया गया था. उस कैंप में भी नि:शुल्क सुविधा की बात कही गई थी.

यहां आराम से मिल जाते हैं डॉक्टर और नर्स : अशोक यादव

जब इस बात को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वहां डॉक्टर और नर्स हम लोगों को आराम से मिल जाते हैं. इसलिए हम लोगों ने कैंप लगा दिया. आगे से इसे लेकर ध्यान रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 SEPT।।राजनीतिक फायदे के लिए कुरमी विवाद-अर्जुन।।इंपैक्टः हजारीबाग उत्पाद आयुक्त सस्पेंड।।बिहारःदलित महिला बर्बरता मामले में कार्रवाई।।मणिपुर मामलाःकेंद्र पर बरसीं प्रियंका।।समेत कई अहम खबरें।।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली चुटकी, मकसद फोटो खिंचाना

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही स्वास्थ्य शिविर लगाने को लेकर कांग्रेस भी चुटकी ले रही है. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भाजपा धोखा देने का काम कर रही है. मेडिकल कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाना समझ में आता है. जिस जगह पर डॉक्टर उपलब्ध हैं, जांच हो सकती है, वहां पर शिविर लगाने का उद्देश्य सिर्फ फोटो खिंचाना रह गया है. उनका यह भी कहना है कि भाजपा जनता का आईवाश कर रही है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही